फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   food poisioning of 40 people

Hapur News: मेरठ में खाया हापुड़ का बना घेवर, 40 की बिगड़ी तबीयत

Tue, 15 Jul 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Jul 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
food poisioning of 40 people
हापुड़। नगर के पुराना बाजार से खरीदे गए घेवर को खाकर मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ के 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। जबकि, मेरठ की दो कॉलोनी के सात बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। शिकायत मिलने पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर छापा मारकर चार नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि हाजी इदरीस की पुराना बाजार में हापुड़ स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। 13 जुलाई को गाजियाबाद जिले के डासना निवासी हाजी युसूफ के दामाद फैजल ने करीब 35 किलो घेवर इसी दुकान से खरीदा था। करीब चार किलो घेवर डासना में घर पर रखने के बाद 31 किलो घेवर मेरठ के शालीमार कॉलोनी में 40 फुटा रोड निवासी हाजी नईम व हाजी नसीम के यहां आयोजित कार्यक्रम में भेजा था। 14 जुलाई को हाजी नसीम ने इसी घेवर को कार्यक्रम में आए रिश्तेदारों को खिलाया था। घेवर खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी व पेट में दर्द होने लगा, इसके बाद सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात ही लगभग सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि, मेरठ के गढ़ रोड श्यामनगर छप्पर वाली मस्जिद के पास निवासी शाहिद के परिवार के सात लोगों की हालत गंभीर है। इसके साथ नीलिमा, इलमा, अल्कमा, बाबू, सुहेल, अलताफ अली, रज्जो, युसूफ, शाइस्ता, युनूस और रज्जो का उपचार चल रहा है। वहीं, गाजियाबाद के डासना और हापुड़ निवासी रिश्तेदार हाजी राजू के परिवार के चार लोग भी घेवर खाने से बीमार हैं। इनका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में शिकायत के बाद दोपहर के समय टीम पुराना स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची। जहां टीम ने तेल, मैदा, मावा औैर घेवर का एक-एक नमूना लिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं। इन दिनों में लोग बाजार के खान-पान से बचें। नालों के आसपास लगने वाली रेहड़ी से कम से कम खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपीगुप्ता, सहरिश सादात, आरपी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मेरठ निवासी मोहम्मद शान ने मामले में मिठाई विक्रेता के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed