{"_id":"6b0c9c45df0d3be86d0d7573","slug":"fog-slows-down-operations-78-trains-cancelled-from-tomorrow-december-1-to-february-28-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेल: कोहरे ने थामी रफ्तार, कल से 28 फरवरी तक 78 ट्रेनें रद्द; कई राज्यों में सुबह-शाम दृश्यता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेल: कोहरे ने थामी रफ्तार, कल से 28 फरवरी तक 78 ट्रेनें रद्द; कई राज्यों में सुबह-शाम दृश्यता प्रभावित
Mon, 30 Nov 2026 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Nov 2026 03:12 AM IST
सार
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत में सर्दी के साथ घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने 78 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह पंजाब के कुछ इलाकों में अत्यंत घना कोहरा रहा। अमृतसर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि यूपी के आजमगढ़ में 50 मीटर और इटावा में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में एक दिसंबर तक व हिमाचल में 3 दिसंबर तक कोहरा छाने का अलर्ट है।
विज्ञापन
यूपी में 30 नवंबर तक कोहरे के कारण ट्रेनों की गति घट सकती है। पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनों को रद्द करने तथा कई अन्य के फेरे घटाने का निर्णय किया है। वहीं, उत्तर रेलवे ने भी इस अवधि में 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
