फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flames burn Ravana.

धू-धू कर जला रावण, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 12 Oct 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 12 Oct 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Flames burn Ravana.
धू-धू कर जला रावण - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में बुधवार तड़के करीब पांच बजे रावण दहन होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशालकाय पुतले जलते देख बच्चों और बूढ़ों सभी ने जमकर खुशियां मनाईं।

विज्ञापन


रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। गढ़ और पिलखुवा में भी देर रात पुतलों का दहन किया गया। रावण वध के बाद मैदान में लगाए गए रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का सुबह करीब पांच बजे दहन किया गया।
विज्ञापन


पुतलों में लगी आतिशबाजी के कारण पूरा शहर पटाखों की आवाज से गूंज उठा। पंडाल में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मेले में सबसे अधिक भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी रामनयन यादव, सीओ विशाल यादव, कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह, महिला थानाध्यक्ष संध्या वर्मा आदि पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। गढ़ में राजा राम और ब्रजघाट में कमेटी अध्यक्ष ने तीर चला रावण के पुतलों का दहन किया।

गढ़ और ब्रजघाट गंगानगरी में मंगलवार देर रात तक राम और रावण के बीच युद्ध चलता रहा। राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो दशानन धराशाई होकर गिर पड़ा। मैदान में बैठी हजारों की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राम के जयकारे लगाए।

इसके बाद राम का किरदार निभा रहे कलाकार ने आग में जलता हुआ तीर चलाकर रावण के 60 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया। इससे पहले सोनू आढ़ती के नेतृत्व में अध्यक्ष रुपेश पंडित, कोषाध्यक्ष विष्णु नागर, संजय चावला, नीरज शर्मा, गोलू कुकरेजा

समेत सैकड़ों लोगों ने राम दरबार की आरती की। ब्रजघाट गंगानगरी में राम-रावण युद्ध की लीला के मंचन का सपा प्रदेश सचिव सतपाल यादव ने आरती से शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनय मिश्रा, राजू भैया, अशोक नागर, ओमी पहलवान, अनिल रस्तोगी, तेजपाल यादव ने रावण दहन किया।

पिलखुवा में संयुक्त रामलीला कमेटी द्वारा मंगलवार रात रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही रावण एवं मेघनाद के पुतले जलाए गए। रात के समय मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में शहर और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे थे।

सपा विधायक धर्मेश तोमर ने श्रीराम, लक्ष्मण के रुप में सजे कलाकारों की आरती और तिलक कर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद भीषण युद्ध में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद के वध से बौखलाया रावण खुद युद्धभूमि आता है।

राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। विभीषण के कहने पर राम रावण की नाभि में अग्निबाण मारते हैं। अंत में रावण राम का नाम लेते हुए स्वर्ग प्राप्त करता है। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम की जयघोष से रामलीला मैदान गूंज उठा।

इसके बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रातभर लोगों में रामलीला  के मेले को लेकर जबर्दस्त उत्साह रहा। हजारों की संख्या में श्रद्घालु मेला देखने पहुंचे थे। कार्यक्रम में राजेश कुमार मित्तल,  अनिल जिंदल,  विजय कुमार मित्तल, गंगाशरण मोदी,अखिलेश मित्तल आदि का सहयोग रहा।

धौलाना में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा नेता वाईपी सिंह ने आरती कर मंचन का शुभारंभ किया। मंचन  के  दौरान  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  श्री राम व लंका पति  रावण  के  बीच भयंकर युद्ध के बाद राम ने रावण का वध कर दिया और बुराई  के प्रतीक दशानन का  पुतला धू- धू  कर  जल  उठा।

इस दौरान भाजपा  नेता  निशांत  सिसौदिया,  मंडल   अध्यक्ष पी  के सिसौदिया, महामंत्री प्रदीप  राणा , भाजयुमो  जिला  उपाध्यक्ष  मनोज  गौतम    , प्रमोद कुमार  बिल्ला , विजेंद्र  सिंह,   रामभूल सिंह आदि मौजूद रहे । युवा  रामलीला  मंच  अध्यक्ष  दिनेश ने आभार व्यक्त किया।

उधर, एनटीपीसी परियोजना  के  समूह  महाप्रबंधक  देवाशीष सरकार ने इलैक्ट्रिक रिमोट का बटन दबाकर महाराणा  प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में  पुतला  दहन किया।

इस  दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मेले में ग्रामीणों  ने रामलीला मंचन का लुत्फ लिया। जागृति समाज की अध्यक्ष कस्तूरी  सरकार ने रामलीला  मंचन  कर रहे  कलाकारों को  सम्मानित किया  ।

श्री रामलीला समिति की ओर से बुधवार  रात भरत मिलाप, राज तिलक और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। भरत मिलाप का मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।

रावण दहन के बाद प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और मां सीता के साथ अयोध्या की ओर प्रस्थान करते हैं। प्रभु श्री राम वानरों की सेना सहित जब अयोध्या पहुंचे तो संपूर्ण अयोध्या में त्योहार मनाया गया। इसके बाद श्री राम के राज तिलक की घोषणा की जाती है।


श्री रामलीला समिति के प्रधान देवेंद्र कुमार सर्राफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को मां भगवती जागरण होगा। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, रवि गर्ग, अनुज गर्ग, विनोद कुमार, महेश चंद कंसल, हरि प्रकाश जिंदल, शरद अग्रवाल का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed