{"_id":"666dcc0efc301cce3c0f48ea","slug":"five-road-construct-from-100-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111628-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में 100 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में 100 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें
Sat, 15 Jun 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लोक निर्माण विभाग जिले की पांच मुख्य सड़कों का निर्माण कराएगा। इसमें हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की चार और धौलाना विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क शामिल है। इनके निर्माण में करीब 100 करोड़ की लागत आएगी। कुल 52 किलोमीटर सडक़ के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि दो महीने बाद इनका निर्माण पूरा हो जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग श्रेणी के मार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इनमें तीन सड़क हापुड़ विधान सभा क्षेत्र की हैं, जिनमें श्यामपुर मलकपुर मार्ग, बाबूगढ़ से कनिया कल्याणपुर मार्ग, हापुड़ से भटेल और बछलौता नहर पटरी मार्ग शामिल है। जबकि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पिलखुवा से धौलाना मार्ग को शामिल किया गया है। करीब 52 किलोमीटर सडक़ों के निर्माण के साथ सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 कर दी जाएगी। जबकि एक सड़क की चौड़ाई 7 मीटर की जाएगी। इनके निर्माण में 100 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि बरसात के बाद अगले दो महीने में इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण--
1. श्यामपुर मलकपुर मार्ग :- इस मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर है, जबकि इसके निर्माण में करीब 25 करोड़ की लागत आएगी।
2-बाबूगढ़ से बीबी नगर मार्ग वाया कनिया :-इस मार्ग की लंबाई 10 किलोमीटर है, जबकि करीब 20 करोड़ इसके निर्माण में खर्च होंगे।
3-हापुड़ से भटैल मार्ग: इस मार्ग की लंबाई 10.5 किलोमीटर है, जबकि इसका निर्माण करीब 20 करोड़ से होगा।
4-बछलौता नहर पटरी :-इस मार्ग की लंबाई 5.5 किमी, जबकि लागत 10 करोड़ है।
5-पिलखुवा से धौलाना मार्ग-: इस मार्ग की लंबाई 9 किमी और लगात 25 करोड़ है। यह मार्ग पिलखुवा धौलाना क्षेत्र को जोड़ने वाल मुख्य मार्ग है।
30 से अधिक गांवों को पहुंचेगा लाभ
ये सभी पांच मार्ग हापुड़ की मुख्य सड़कों को जोड़ते हैं। इन मार्गों को मुख्य रूप से क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है। करीब 30 गांवों के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। इनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।-नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

इन सड़कों का होगा निर्माण