{"_id":"67225c76edf8627f9405bf51","slug":"fire-in-bike-showroom-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104420-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शोरूम में आग लगने से 11 बाइक जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शोरूम में आग लगने से 11 बाइक जलकर राख
Wed, 30 Oct 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 किनारे स्थित बाइक शोरूम में आग लगने से करीब 12 बाइक जलकर राख हो गईं। दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
किसान धर्म कांटा निवासी राजेंद्र सिंह तोमर का हाईवे-9 किनारे एलिवेटेड पिलर नंबर 143 के पास लक्ष्मी एजेंसी के नाम से बाइक शोरूम है। मंगलवार की देर रात शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी डर के कारण बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए। लोगों ने सूचना शोरूम मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 12 बाइक, कंप्यूटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। शोरूम स्वामी ने बताया कि करीब दस से बारह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है, अभी तक की जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।