फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in a house cash burn

Hapur News: घर में लगी आग, 2.5 लाख के नोट भी जलकर राख

Fri, 01 Nov 2024 09:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
fire in a house cash burn
धौलाना। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर-सौलाना में बड़ी मस्जिद मोहल्ला स्थित घर में आग लग गई, इसमें घर में रखी 2.50 लाख की नकदी और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू भी पा लिया।
विज्ञापन


बड़ी मस्जिद मोहल्ले में आकिल का मकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अचानक आकिल के घर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। उस समय अन्य परिजन घर पर दूसरे कमरे में मौजूद थे। आग देख लाेगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। जैसे-तैसे कर लोगों ने आग पर काबू पाया। मामले में अग्निशमन विभाग के सीओ मनु शर्मा का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन




जनवरी में है बेटियों का निकाह --

आकिल ने बताया कि जनवरी में उसकी दो बेटियों का निकाह है। इसके लिए कीमती कपड़े, घर का सामान और करीब 2.50 लाख रुपये रख्रे थे, जाे जलकर राख हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed