फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire broke out in a moving car, saved life by jumping

Hapur News: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, saved life by jumping
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थिति निजामपुर बाइपास के निकट शनिवार देर शाम एनएच-9 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के थाना बिसवा क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी सरवेंद्र माथुर शनिवार को कार से गौतमबुद्धनगर गए थे। देर शाम वे एनएच-09 हाईवे से वापस लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थिति निजामपुर बाइपास के निकट अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने समय रहते कार से कूदकर जान बचाई। हाइवे के बीचों-बीच कार में आग लगने से ट्रैफिक बाधित हो गया। ऐसे में हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed