फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on co, inspector and 139 policemen

Hapur News: सीओ और इंस्पेक्टर समेत 141 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
fir on co, inspector and 139 policemen
हापुड़। तहसील चौपला और फ्रीगंज रोड पर 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता सुधीर कुमार राणा की तहरीर पर सीओ और कई इंस्पेक्टर समेत 51 नामजद, 30 सादी वर्दी और 60 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने मामले में तहरीर दी थी। जिसके बाद यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह द्वारा की गई अभद्रता के कारण अधिवक्ता शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। करीब डेढ़ बजे सभी अधिवक्ता धरना समाप्त कर अपने-अपने चैंबर पर लौट रहे थे। सुधीर कुमार राणा एडवोकेट ने बताया कि वे साथियों के साथ वापस लौटते समय पीछे रह गए। जब कचहरी गेट के सामने पहुंचे तो आरोपी पुलिसकर्मी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक राय होकर अधिवक्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे सभी अधिवक्ता लहुलूहान होकर बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गईं और उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के चैंबर में घुसकर पिटाई की। विरोध करने पर जान से मरने की नियत पर उन पर बंदूक तानी गई और सोने की चेन व घड़ी लूट ली। वहीं, महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई। अधिवक्ता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देना, जानलेवा हमला, अश्लील हरकत व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि अधिवक्ता सुधीर कुमार राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन



इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा -

सीओ हापुड़, थाना नगर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रतिमा त्यागी, प्रभारी निरीक्षक थाना हाफिजुपर ब्रिजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मोहम्मद आरफीन, महिपाल सिंह, सुशील कुमार, सतवीर सिंह, संजय कुमार प्रभारी केशव नगर चौकी, साइलो चौकी प्रभारी प्रथम जसवंत सिंह, एसएसवी चौकी प्रभारी राकेश कुमार, जदीद चौकी प्रभारी अजीत सिंह, रेलवे रोड चौकी प्रभारी हरि कुमार, कोठीगेट चौकी प्रभारी शुभम चौधरी, महिला उपनिरीक्षक कविता रानी, धर्मवती, सिपाही मनोज कुमार, जगबीर, दिनेश चंद, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोनू ढाका, इरफान, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत सिंह, लाखन सिंह, राहुल कुमार, सोनू कुमार, आरिफ अली, शिवा टंडन, आकाश, मोहन कुमार, गौरव, विजय कांत, रजनीत कुमार, महिला सिपाही रजनीश, सोनिया, शबाना, रश्मि, प्रियंका, कोमल, संगीता, रीना रानी, प्राची व होमगार्ड सराफत
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए थे तीन मुकदमे

वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में 30 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने 17 नामजद जिनमें बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत चौधरी, एडवोकेट भारत भूषण, दीपांशु, संदीप यादव, नितिन पूनिया, योगेंद्र सिंह, रवि, विपुल वशिष्ठ, शर्लिन कुमार शर्मा, संस्कार सहलोत, महाराज खान, मुकेश कुमार शर्मा, रामकुमार, राहुल यादव, मुशाहिद, मोहम्मद बिलाल व एडवोकेट नवनीत सहलोत शामिल रहे व 250 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज, धमकी देना, जानलेवा हमला, गोपनीय स्थान पर जबरन प्रवेश करना, लूट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया था।


इसके अलावा अधिवक्ताओं पर 31 अगस्त को दो और मुकदमे दर्ज किए गए। कचहरी के हवालात इंचार्ज हरिपाल सिंह ने हवालात के बाहर बैठे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करने और हवालात में बंदियों को भगाने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पीआरडी जवान नितिन ने भी हमला करने वाले अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed