{"_id":"316cb80d2da2f5d19fd6b8f83682dd8c","slug":"fir-against-gm-and-four-other-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के जीएम समेत 4 पर रिपोर्ट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल के जीएम समेत 4 पर रिपोर्ट, हंगामा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजनाथपुर शुगर मिल में समिति सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना साधारण पर्ची पर किसानों का गन्ना मनमाने रेट पर लिए जाने पर शनिवार को भाकियू ने मिल पर हंगामा कर दिया।
भाकियू पदाधिकारी आैर कार्यकता मिल प्रबंधकों का घेराव कर रिपोर्ट दर्ज कराने के मांग पर अड़ गए। हंगामे के बाद थाने में प्रशासन और किसानों के बीच लंबी वार्ता चली।
गन्ना सचिव ने शुगर मिल के जीएम सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, मिल के प्रबंधक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
शासन ने इस साल गन्ने का दाम पिछले वर्ष के बराबर ही निर्धारित किया है। मिल प्रबंधन और कर्मचारी मिलीभगत से किसानों का गन्ना साधारण पर्ची से भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को भाकियू के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही और हापुड़ जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह को सूचना मिली कि ब्रजनाथपुर शुगर मिल में समिति के अधिकारियों के हस्ताक्षर के बिना साधारण पर्ची से किसानों का गन्ना लिया जा रहा है।
साथ ही किसानों को 280-290 रुपये प्रति कुंतल का हिसाब दिया जा रहा है। सूचना पर दोनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ब्रजनाथपुर शुगर मिल पहुंचे और कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर मामले में ब्रजनाथपुर शुगर मिल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह यादव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि सभी पर्चियां सही थी।
कंप्यूटर से मिलान किया गया था। जिस किसान की पर्ची पकड़ी गई है, उसका रिश्तेदार लेकर आया था। उसने खुद ही डेट बढ़ाकर पर्ची में डाल ली थी।
मिल मालिकों की मिलीभगत से खेल
भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि एक तो किसान को समय से गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा और दूसरी तरफ मिल अफसर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
मिल मालिकों की मिलीभगत का नतीजा है कि समिति की पर्चियां न लेकर साधारण पर्ची से गन्ना तौला जा रहा है। किसानों के हंगामा करने और मिल कर्मचारियों का घेराव करने की सूचना पर हाफिजपुर एसओ सरबत अब्बास जैदी पहुंच गए।
किसी प्रकार उन्होंने किसानों को शांत किया और वार्ता करने लिए थाना बुलाया। दोपहर में एसडीएम शमशाद हुसैन, सीओ पिलखुवा, गन्ना विभाग के अफसर पहुंच गए।
एसडीएम ने गन्ना समिति के सचिव को तहरीर देने और एसओ को रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए।
ब्रजनाथपुर शुगर मिल ने समिति की पर्ची पर गन्ने की तौल नहीं की थी। साधारण पर्ची पर ही गन्ना तौला जा रहा था। इसलिए उन पर धोखाधड़ी मामला बनता है। जांच जारी है।- शमशाद हुसैन, एसडीएम
हाफिजपुर थाने में जीएम परमेंद्र सिंह, महाप्रबंधक गन्ना शिव पूजन मिश्रा, उपप्रबंधक गन्ना यशपाल सिंह और उपप्रबंधक गन्ना गेट अनमोल राठी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी गई है। - मनोज कुमार, गन्ना सचिव
गन्ना सचिव की तहरीर के आधार पर ब्रजनाथपुर शुगर मिल जीएम समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। - सरबत अब्बास जैदी, एसओ, हाफिजपुर