{"_id":"588cacae4f1c1bbb7ecf79e3","slug":"fir-against-37-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 कर्मचारियों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 कर्मचारियों के खिलाफ होगी एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में शनिवार को पीठासीन अधिकारियों, प्रथम अधिकारियों व माइक्रो आबजर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अनुपस्थित रहने वाले 37 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एडीएम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में विधान सभा चुनाव के लिए 687 पीठासीन अधिकारी व प्रथम अधिकारी जबकि 422 माइक्रो आबजर्वर को प्रशिक्षण दिया जाना था। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में इन सभी को चुनाव प्रभारी रजित राम ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। इसमें सभी को विस्तृत रूप से चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 37 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
एडीएम रजनीश राय ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।