फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight of two group

Hapur News: अल्लीपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Thu, 07 Sep 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
fight of two group
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र गांव अल्लीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष की महिला और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास (धारा 308) समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता फैय्याजन पत्नी इरशाद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने घेर में गई थी। इस घेर को लेकर गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। पूर्व प्रधान अकरम के भाई अकलीम ने उसे देखकर गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर अकलीम ने मारपीट की। कुछ ही देर में अकलीम पक्ष के जीशान पुत्र इमरान, इमरान पुत्र मुंशी, अरशान पुत्र इमरान, जाऊल पुत्र अकलीम व अनस पुत्र अकलीम भी वहां पहुंच गए और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर उसके पुत्र मुंतहीर व समीर ने आकर बचाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व लोहे की रोड से तीनों को पीटना शुरू कर दिया। मुंतहीर के सिर में धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोप है कि दबंगों ने उसके पुत्र को मृत समझकर बाकी लोगों को धमकी दी और फरार हो गए। किसी तरह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed