फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two people

Hapur News: गालंद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, आठ लोग घायल

Mon, 22 Apr 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
fight between two people
पिलखुवा। क्षेत्र के गांव गालंद से रविवार को गौतमबुद्धनगर के ततारपुर गांव में बरात गई थी। डीजे पर डांस करने के दौरान गांव के ही दो युवकों में विवाद हो गया। वहीं, देर रात जब बरात वापस गालंद पहुंची तो दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि मारपीट में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को गालंद निवासी ब्रह्मजीत सिंह के पुत्र अरुण की बरात गौतमबुद्धनगर के गांव ततारपुर गई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर गालंद निवासी विशाल और राहुल नामक युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे लोगों द्वारा समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था। सीओ ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर देररात करीब एक बजे गांव गालंद आने पर दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई, जिसमें विजय, देवेंद्र, विशाल, विकास, अजय, शिवा, राहुल मारपीट और पथराव में घायल हुए, जबकि केशव हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। जिनका उपचार रामा अस्पताल में ल रहा है। सीओ ने बताया कि पीड़ित विजय की तहरीर पर गालंद निवासी तुषार पुत्र मुकेश, मुकेश, टिंकू, नितिन, राहुल, अनुज, अमित उर्फ धोनी, आशीष, तुषार पुत्र श्रीपाल, शिवा, विकास, रोहित, उमेश, दीपक सोनू, अतुल, कपिल, आकाश एवं मनीष और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed