{"_id":"6654cde87289d586f901f3c8","slug":"fight-between-two-parties-after-minor-dispute-hapur-news-c-306-1-gha1001-107092-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी में भूसे के रुपये को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी इसरार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक युवक पर भूसे के पांच सौ रुपये उधार चल रहे थे। उसने कई बार आरोपी युवक से पैसे लौटाने का तकाजा किया, जिसे लेकर दो दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर आरोपी से उसके पैसे दिलवा दिए और दोनों को समझाबुझा कर घर भेज दिया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद आरोपी एक बार फिर उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जिसे देखकर दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए और मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों ही पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।