{"_id":"68f7b7679c39ccaafb08f7f1","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-306-1-gha1001-118139-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ विवाद
Tue, 21 Oct 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में दो पक्षों के बीच रंजिशन कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए।
बहादुरगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि सोमवार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली। मौैके पर पहुंचने के दौरान मालूम हुआ कि प्रथम पक्ष संजय और द्वितीय पक्ष दुलीचंद के बीच पुरानी मुकदमे बाजी के कारण रंजिश है। उसी रंजिश को लेकर दुलीचंद्र की दुकान पर करीब छह बजे प्रथम पक्ष का संजय द्वितीय पक्ष के अंशुल की दुकान पर जाकर बैठ गया। तभी संजय व अंशुल में कहासुनी हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर द्वितीय पक्ष के दुलीचंद्र, मालती, स्वाती 2-3 अज्ञात तथा प्रथम पक्ष के सतीष ,लकी व 2-3 अज्ञात मौके पर आ गए। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पक्ष के लोगो के साथ हाथापाई कर लाठी-डंडों से झगड़ा करने लगे। इसमें दुलीचंद्र व मालती, स्वाती के चोटें आयी हैं तथा द्वितीय पक्ष का संजय झगडे में चोटिल हुआ है। इस दौरान आस पास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस को देखकर दोनों ही पक्ष वहां से चले गए। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद