{"_id":"67b88002ade38e5b0d03d062","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120674-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उधारी के रुपये न देने पर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उधारी के रुपये न देने पर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
Fri, 21 Feb 2025 07:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव कंदौला में उधारी के रुपये मांगने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान के बाहर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी अमित सिसौदिया छह माह पहले सोमवीर की दुकान से 5500 रुपये का सामान उधार लिया था। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। आसपास के लोगों ने इस विवाद को निपटा दिया था, लेकिन दोपहर बाद सोमवीर पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर अमित के मकान के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि सोमवीर पक्ष के लोगों ने अमित की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाव करने आई उनकी पत्नी मधु व पिता कृष्णपाल को भी पीटा गया। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-- -- -