फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fight between Two girl students in front of degree college in pilKhuwa at Hapur

Hapur: डिग्री कॉलेज के सामने भिड़ीं छात्राएं, एक-दूसरे के बाल नोचकर जमीन पर घसीटा, जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 26 Dec 2022 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 02:28 PM IST
सार

हापुड़ के पिलखुआ में डिग्री कॉलेज के सामने दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। उन्होंने एक- दूसरे के बाल नोचकर जमकर लात-घूंसे चलाएं। यहां तक कि जमीन में भी घसीटा। इस दौरान देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
fight between Two girl students in front of degree college in pilKhuwa at Hapur
मारपीट करती छात्राएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ में एक डिग्री कॉलेज के बाहर दो छात्राओं में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो छात्राएं एक-दूसरे के बाल खींचकर झगड़ा करते हुए दिख रही हैं। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।    

विज्ञापन


वीडियो पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 किनारे स्थित एक डिग्री कॉलेज का है। यहां पढ़ाई करने का उद्देश्य लेकर आईं दो छात्राओं में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो छात्राएं आपस में मारपीट करते हुए एक-दूसरे के बाल खींच कर जमीन पर घसीट रही हैं। पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे को लात-घूसों से जमकर पीट रही हैं। वीडियो में कॉलेज का गेट और आसपास का क्षेत्र साफ दिखाई दे रहा है। दोनों छात्राओं में मारपीट किस बात को लेकर हुई, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। मारपीट होता देख छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है। इसके बावजूद भी पुलिस को मामले की भनक नहीं लगी। कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कॉलेज एवं किसी भी छात्रा ने चौकी एवं थाना पर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed