{"_id":"57dc0aae4f1c1b0c32d47778","slug":"fever-spread-by-dirty-pond-upadha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की गंदगी से उपैड़ा में फैला बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की गंदगी से उपैड़ा में फैला बुखार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
हर घर में बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उपैड़ा में आबादी के बीच बने तालाब के गंदा की भरमार से ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों का दंश झेलना पड़ रहा है। हर घर में बुखार और एलर्जी के मरीजों की भरमार है। अफसरों से शिकायत के बावजूद भी तालाब की साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अब बुखार से तप रहे मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बांट जोह रहे हैं। गांव में सैकड़ों मरीज बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। करीब 6 हजार की आबादी वाले गांव उपैड़ा में बना तालाब इन दिनों बीमारियों का घर बन गया है। इस तालाब की कई वर्षों से सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गंदगी के अंबार से तालाब अटा पड़ा है। गंदगी से घरों में लगे हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं। इसके सेवन से ग्रामीणों में आंतों का इंफेक्शन, लीवर पर प्रभाव व कैंसर जैसी बीमारी फैल रही हैं। इन दिनों गंदगी से मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि हर घर में बुखार के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि बुखार से तप रहे मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बांट जोह रहे हैं। गांव में बुखार से 42 वर्षीय पप्पी सोनी, 41 वर्षीय राजकुमार त्यागी,
30 वर्षीय मोनू त्यागी, 5 वर्षीय हिमांशी, 33 वर्षीय सुशील, 65 वर्षीय रामानुज, 42 वर्षीय सरोज, 12 वर्षीय भूरथ समेत सैकड़ों लोग पीड़ित चल रहे हैं। सीडीओ कुणाल सिल्कू का कहना है कि टीम को भेजकर जांच करायेंगे।
तालाब की गंदगी से ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है, टीम को मौके पर भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करा, दवा उपलब्ध करवायेंगे।