{"_id":"57a20e2e4f1c1bda762bad3d","slug":"fever-death-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलाव के साथ बुखार ने पांव पसार लिया है। ब्रजघाट गंगा नगरी के गांव बागड़पुर में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की बुखार से मौत हो गई। गांव बागड़पुर निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी रूपल (16) गढ़ के कमलावती मदन लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
पांच दिन पहले बुखार आने पर परिजनों ने गांव के एक डॉक्टर से दवा दिला दी, लेकिन कुछ आराम नहीं मिला। इसके बाद मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि टीम भेजकर छात्रा को दी गई दवा और उसकी मेडिकल जांच के आधार पर मौत की वजह का पता लगवाया जाएगा।
साथ ही कहा कि उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से संक्रामक बीमारी तेजी से पांव पसारती हैं। इससे बचाव के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।