{"_id":"69d40278db601964920f6475","slug":"fever-after-throat-infection-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139530-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गले में संक्रमण के बाद हो रहा बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गले में संक्रमण के बाद हो रहा बुखार
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में बनी ओपीडी के अंदर चिकित्सक से उपचार कराते मरीज। संवाद
हापुड़। बदलते मौसम में गले में संक्रमण और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल और सीएचसी में हर रोज ऐसे 500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
कभी बरसात और कभी चटक धूप से तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने से लोगों को बीमारियां जकड़ रही हैं। इस कारण ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सोमवार को अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। 350 से ज्यादा में वायरल बुखार की समस्या थी, तो 150 से ज्यादा गले के संक्रमण वाले थे। कुछ केस में गले में संक्रमण के बाद बुखार होने की पुष्टि हुई। सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि मरीजों को बदलते मौसम में ठंडा खाने-पीने के कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सलाह दी कि धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं। खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं।