फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FCI will take the railway line.

एफसीआई में 5 करोड़ से बिछेंगी 6 रेलवे लाइन

Fri, 05 Aug 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
FCI will take the railway line.
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic

मेरठ रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो परिसर में रेलवे जल्द ही पांच करोड़ की लागत से पुरानी रेलवे लाइनों के बदले छह नई रेलवे लाइन बिछाकर देगा। इस संबंध में शुक्रवार को रेलवे और एफसीआई के अधिकारियों के बीच मुरादाबाद में वार्ता हुई थी।

विज्ञापन


उसमें इसको जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। यह मामला तीन साल से लटका पड़ा है। एफसीआई का मेरठ रोड पर एरिया आफिस और खाद्यान्न डिपो है। इनकी स्थापना कर 1960 में अमेरिका के सहयोग से गेंहू का भंडारण करने के लिए स्टील का साइलो स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


देश में कलकत्ता और हापुड़ में  ही साइलो हैं। साइलो और अन्य गोदामों के समानांतर छह रेलवे लाइन भी बिछायी गयी थीं। इनसे सीधी मालगाड़ी एफसीआई परिसर में आती थी। मालगाड़ी से खाद्यान्न साइलो और गोदामों के सामने बने प्लेटफार्मों पर उतरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे लाइन जर्जर होने तथा पटरियों के जमीन में बैठने से तीन साल से मालगाड़ियों का आवागमन बंद है। रेलवे ने एफसीआई से अपने बजट से नई लाइन बिछवाने को कहा था। एफसीआई ने रेलवे से इन लाइनों के बिछाने का एस्टीमेट बनवाया, यह पांच करोड़ का बना था। 

पांच करोड़ रुपये का भुगतान रेलवे को करीब डेढ़ साल पहले कर दिया था, लेकिन  रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई। फिलहाल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर खादान्न उतारकर ट्रकों से एफसीआई लाकर विभिन्न जिलों को सप्लाई किया जाता है।

एफसीआई के हापुड़ एरिया प्रबंधक का कार्य देख रहे मायापति शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मुरादाबाद में रेलवे के डीईएन तृतीय और एफसीआई के मुरादाबाद व हापुड़ क्षेत्र के प्रबंधक रोहित रक्षपाल और हापुड़ कार्यालय में एजीएम सिविल मौ. जावेद के बीच इसको लेकर बैठक हुई।


इसमें आश्वासन दिया गया है कि दो माह में रेलवे लाइनों को बिछाने का काम पूरा करा दिया जायेगा। सिर्फ बड़ौदा हाउस से स्वीकृति आना बाकी है। उल्लेखनीय है कि इन लाइनों के बिछने से एफर्सीआई का लोडिंग-अनलोडिंग और ढुलाई का करोड़ों रुपये वार्षिक का खर्च कम हो जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed