{"_id":"586a6dbd4f1c1b0c10158344","slug":"farmers-receive-lump-sum-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को एकमुश्त पैसा मिलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को एकमुश्त पैसा मिलें’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 02 Jan 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं माधापुर गांव में पात्रों के शौचालय बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बीडीओ का घेराव किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने एकमुश्त भुगतान की मांग की है। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। पवन हूण ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल ने किसानों का बकाया और वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
इससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसानों को एकमुश्त पैसा दिलाने की मांग की है। जिला महासचिव जितेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांवों में सभी घरों में शौचालय निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा शुगर मिल बाहरी क्षेत्रों से आ रहे गन्ने पर रोक लगाने और क्षेत्रीय किसानों को सुचारु रूप से पर्चियां दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम आरएन पांडेय को ज्ञापन दिया।
इसके बाद कार्यकर्ता सिंभावली ब्लॉक पहुंचे और बीडीओ जनकसुता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने माधापुर गांव में शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए पात्रों के शौचालय निर्माण करवाने की मांग की।
बीडीओ के जांच के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। धरना प्रदर्शन करने वालों में विजय गुर्जर, मोनू कुमार, अमित प्रधान, ललित गुर्जर, पप्पू, बिजेंद्र उपाध्याय, मंगू सिंह, कृष्ण हूण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।