{"_id":"67a2441a8c33a77eee001184","slug":"farmers-did-not-get-anything-special-in-the-budget-rakesh-tikait-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119973-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में किसानों को कुछ नहीं मिला खास : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में किसानों को कुछ नहीं मिला खास : राकेश टिकैत
विज्ञापन
बाबूगढ़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं है। केसीसी की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख जरूर की गई है, लेकिन इसके ब्याज में कोई छूट नहीं दी गई है। ऐसे में किसानों को इसका कुछ खास लाभ नहीं हुआ है।
मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बुलंदशहर जाते समय गांव रमपुरा में स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान की आमदनी खेत में काम करने और खर्चे कम करने से भी बढ़ेगी।
बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की फसलों के भाव और कर्ज माफी की कोई बात नहीं की गई। बिजली की कोई बात नहीं की। कई राज्यों में बिजली फ्री है, ऐसा कुछ नहीं किया। पहले की तरह ही सामान्य बजट रहा है। उन्होंने कहा कि किसान को अगर भाव सही मिलेगा तो वह संतुष्ट रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा, युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, धनवीर शास्त्री, कुलदीप सिरोही, रोहित सिरोही, सतवीर सिंह, नरेंद्र सिरोही, सुदेशपाल, रवि सिरोही, अजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शरणवीर सिंह, कांती प्रसाद, हरलाल सिंह, हरेंद्र सिरोही, अजय सिरोही, निशांत सिरोही उपस्थित रहे।