{"_id":"65ca4aadc85ee5e2bf06fbf8","slug":"farmer-go-to-delhi-hapur-news-c-135-1-hpr1002-107633-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज दिल्ली रवाना होंगे किसान, पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज दिल्ली रवाना होंगे किसान, पुलिस सतर्क
Mon, 12 Feb 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भारत बंद के आह्वान पर हापुड़ से बड़ी संख्या में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता दिल्ली के लिए मंगलवार को कूच करेंगे। इसे लेकर हापुड़ में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। संगठन के पदाधिकारियों से भी पुलिस वार्ता कर रही है।
आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे, एमएसपी का कानून, कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश से किसानों ने इसका आह्वान किया है। इसी क्रम में 13 फरवरी से किसान दिल्ली पहुंचना शुरू होंगे। किसान संगठनों ने गांवों में जनसंपर्क कर इस आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है। ऐसे में पुलिस, प्रशासन की कोशिश होगी कि हापुड़ की सीमा से कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना न हों। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है। भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरणजीत गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसकी तैयारी पूरी है, कई अन्य संगठन भी इसमें साथ आएंगे।