{"_id":"688b9da1832ef5a8df0349da","slug":"fake-information-of-loot-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128137-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कर्ज देने वालों की सहानुभूति के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कर्ज देने वालों की सहानुभूति के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी
Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों द्वारा महिला की पिटाई कर 1.10 लाख रुपये व गहने लूटने की सूचना फर्जी निकली। कर्ज देने वालों की सहानुभूति पाने और उनसे कुछ समय के लिए छुटकारा पाने के उद्देश्य से पिता-पुत्र ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने पर पिता पर कर्ज हो गया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव उपैड़ा निवासी सुरेंद्र वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान का चुनाव हार गया था। इस दौरान उसपर करीब नौ लाख रुपये का कर्जा हो गया था। कर्जदार उसपर तकादा कर रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे सुरेंद्र अपनी पत्नी राकेश व पुत्र कपिल के साथ गांव स्थित इंडियन बैंक से समूह के 1.10 लाख रुपये निकाल कर लाया था। इसमें से 90 हजार रुपये गांव निवासी एक महिला को दे दिए थे। जबकि 20 हजार रुपये उसने अपने घर खर्च के लिए रख लिए थे। उसकी पत्नी इस महिला के साथ स्वयं सहायता समूह चलाती है। कर्ज देने वालों की सहानुभूति पाने के लिए व आजकल चोरों की अफवाहों का फायदा उठाकर उसने अपने पुत्र के साथ लूट की एक झूठी कहानी रची थी। घर पहुंचकर अलमारी का सारा सामान बिखेर दिया था।
इसके बाद पुत्रवधू से लूट का शोर मचाने की बात कहकर वह तीनों हापुड़ न्यायालय में तारीख लगाने की बात कहकर बाइक से कहीं चले गए थे। पुत्रवधू ने लूट का झूठा शोर मचा दिया था और आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए थे। इस पर सुरेंद्र के पुत्र कपिल ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। इस पर पिता पुत्र ने पुलिस से माफी मांगी है। सीओ ने बताया कि पिता पुत्र को भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई है। ऐसा करने पर इनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।