फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Factory worker killed after being hit by a bike while crossing the road

Hapur Accident: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 03:16 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Jul 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
Factory worker killed after being hit by a bike while crossing the road
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रिलायंस रोड कट के सामने एनएच-9 हाइवे पर सड़क पार करते समय बुलेट बाइक की टक्कर से एक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिओम (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह हरिओम रिलायंस रोड स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी पूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रिलायंस रोड कट के सामने हाइवे पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहले घायल की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि हरिओम अपने पीछे पत्नी बबीता, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  सीसीटीवी की जांच कर आवश्यक  कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed