{"_id":"6920a89efeb00dec0d047d0f","slug":"extension-of-tender-date-for-laying-interlocking-tiles-on-four-main-roads-hapur-news-c-135-1-hpr1005-133117-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चार मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के टेंडर की बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चार मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के टेंडर की बढ़ाई तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर पालिका द्वारा वायु प्रदूषण को कम और नियंत्रित करने के लिए चार मुख्य मार्गों के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग साइड पटरियों का निर्माण कराने के टेंडर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। अब 26 नवंबर तक टेंडर डाले जा सकेंगे। इस कार्य पर करीब 7.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बता दें कि यह चारों शहर के मुख्य मार्ग हैं। मार्ग के किनारे कच्चे होने के कारण सड़कों से मिट्टी पड़ती है। हवा चलने पर लोगों की आंखों में मिट्टी जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने का भी यह कारण है। इस धूल के कण हवा में मिलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। सड़कों से उड़ती धूल को कम करके प्रदूषण कम करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनराशि जारी की थी। बजट प्राप्त होने के दो माह बाद पालिका अधिकारियों ने टेंडर निकाले थे। पहले टेंडर डालने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी। तकनीकी दिक्कतों के बाद टेंडर डालने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।
बता दें कि पालिका द्वारा प्राप्त बजट से 3.58 करोड़ से गढ़ रोड पर दायीं व बांयी ओर रेलवे लाइन के पास से ततारपुर बाइपास तक इंटरलॉकिंग साइड पटरी का निर्माण, 1.83 करोड़ से सिकंदर गेट पुलिया से लेकर एमएस गार्डन के दायीं व बायीं तरफ इंटलाकिंग साइड पटरी, 1.49 करोड़ से दिल्ली रोड पर बायीं व दायीं ओर तिरुपति गार्डन के पास से सबली गेट तक और 71 लाख से मोदीनगर रोड पर मेरठ रोड मोड़ के पास से बायीं व दायीं ओर साइड पटरी पर ब्लॉक के पास तक इंटरलॉकिंग साइड पटरी का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए टेंडर डालने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत निर्माण कराया जाएगा।