फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Expressed love by gifting a teddy

Hapur News: टेडी भेंटकर किया प्यार का इजहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Expressed love by gifting a teddy
पत्नी को टेडी देता व्यक्ति।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन सोमवार को टेडी डे मनाया गया। गिफ्ट गैलरी में टेडी खरीदने के लिए युवाओं समेत हर उम्र के लोगों की भीड़ रही। युगल और युवाओं ने अपनी संगिनियों को टेडी भेंटकर प्यार का इजहार किया।
टेडी डे को देखते हुए दुकानदारों ने सोमवार को दुकानों में रंग-बिरंगे टेडी बियर समेत विभिन्न गिफ्ट को सजाया गया है। जो युवाओं को काफी लुभा रहे हैं। टेडी बियर के साथ लाल रंग का दिल युवाओं में प्रेम का अहसास जग रहा है। शहर की गिफ्ट गैलरीज में टेडी बियर की जमकर खरीदारी हुई, जिस कारण दुकानदारों के चेहरों पर भी काफी रौनक देखी गई।
विज्ञापन


सुबह से ही दुकानों पर जमकर खरीदारी का दौर शुरु हो गया जो, देर शाम तक चलता रहा। बाजार में छोटे साइज से लेकर छह फीट तक के टेडी बियर उपलब्ध थे। गिफ्ट गैलरी संचालक पारस गाबा ने बताया कि सबसे छोटा टेडी की कीमत 50 रुपये, वहीं 10 हजार की कीमत वाले टेडी भी बाजार में उपलब्ध हैं। टेडी बियर के साथ-साथ लोगों ने अन्य गिफ्ट की भी खरीदारी कर अपने साथी को भेंट किए। बाजार में दिनभर माहौल चहल-पहल वाला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed