फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Express trains late hours, passengers are suffering.

एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट, यात्री रहे बेहाल

Mon, 23 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Express trains late hours, passengers are suffering.
ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

भीषण गर्मी में ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हापुड़ स्टेशन पर आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से मुरादाबाद-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। इस कारण यात्रियों को आफिस पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थि‌ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटा की देरी से आई। इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा की देरी से पहुंची।


बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौना दो घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही है। इसलिए वह गंतव्य भी देरी से आ रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed