फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Excise constable accused of demanding 20 thousand

Hapur News: आबकारी के सिपाही पर 20 हजार मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Excise constable accused of demanding 20 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
किठौर थाना क्षेत्र के गांव माछरा निवासी एक व्यक्ति ने आबकारी के सिपाही पर बीस हजार रुपये मांगने और रुपये न देने पर धमकी का आरोप लगा, डीएम से शिकायत की है।
पीड़ित कृष्णदत्त ने बताया कि थाना धौलाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर ढेहरा में उसकी बीयर की दुकान है। आरोप है कि छह मार्च को आबकारी निरीक्षक एक सिपाही और चालक के साथ कार में सवार होकर उसकी दुकान में पहुंचे। दुकान पर अधिकृत विक्रेता से आबकारी निरीक्षक ने बीस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

विरोध करने पर आबकारी निरीक्षक ने उसके साथ गाली गलौच कर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इतना ही नहीं दुकान से एक बीयर की पेटी अपनी कार में रखवा ली। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में आकर रुपये देने की बात कही। रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 मार्च आबकारी निरीक्षक फिर से उसकी दुकान पर पहुंचे और विक्रेता पर ओवर रेट बीयर की बिक्री करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने बल पूर्वक विके्रता से ओवर रेट बिक्री कराने की बात कबूल कराते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने विक्रेत के खिलाफ थाना बहादुरगढ़ में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।

उन्होंने डीएम समेत कई उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई थी। जिसमें बीयर विक्रेता द्वारा ओवर रेटिंग करना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed