{"_id":"68c1aeda60b86dede3004bc5","slug":"ex-army-man-dead-body-found-hapur-news-c-306-1-gha1001-117299-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में सेवानिवृत्त फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में सेवानिवृत्त फौजी की मौत
Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी निवासी 65 वर्षीय आशीष त्यागी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव थाना क्षेत्र अंतर्गत चीनी मिल के गेट के सामने पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की सुबह थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति चीनी मिल गेट के सामने पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त गांव बिहुनी निवासा 65 वर्षीय आशीष त्यागी के रूप में हुई। आशीष सेना से सेवानिवृत्त थे। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र मोहित ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की शाम को घर से किसी काम के लिए कहकर गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया है।