{"_id":"57c3332e4f1c1b4114d4f439","slug":"every-month-millions-spent-on-security-but-are-immersed-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा पर हर माह लाखों खर्च, फिर भी डूब रहे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा पर हर माह लाखों खर्च, फिर भी डूब रहे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा घाट तीरे सुरक्षा के नाम पर पालिका की ओर से हर माह लाखों बहाने के बाद भी श्रद्धालुओं की डूबकर मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन के दावे और पालिका के इंतजाम की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रजघाट गंगा में आए दिन डूबने से श्रद्धालुओं की मौत हो रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार भी नाराजगी जता चुकी है। तीन मई को निरीक्षण करने आए एडीएम रजनीश राय और एएसपी आरएन यादव ने पालिका अफसरों को गंगा के तीरे बैरिकेडिंग को और चाक चौबंद करने के साथ आदेश दिए थे।
विज्ञापन
साथ ही डूबने वालों को बचाने में खामी सामने आने पर ठेकेदार समेत पालिका प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन बेपरवाह पालिका कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी गंगा में डूबने वाले संभल के दो चचेरे भाइयों हिमांशु और शिवम को बचाने के लिए लोग चीखते चिल्लाते रहे।
विज्ञापन
लेकिन मौके पर कोई पालिका के गोताखोर मौजूद नहीं थे। जब तक मल्लाह वहां पहुंचे तेज धारा में दोनों मासूम गायब हो चुके थे। व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल ने आरोप लगाया है कि पालिका प्रशासन प्रतिमाह बैरिकेडिंग समेत नाव और गोताखोरों की तैनाती पर लाखों रुपये खर्च करती है।
इसके बाद भी गंगा में डूबकर होने वाले मौत की घटनाएं कम नहीं हो रही है। इसलिए जिला प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए। एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि पालिका के गोताखोरों की लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच कराई जाएगी।