फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Energy corporation wires melt and burn in the rain; questions raised

Hapur News: बारिश में पिघलकर जले ऊर्जा निगम के तार, उठे सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Energy corporation wires melt and burn in the rain; questions raised
गढ़ रोड पर बारिश में डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे पर तारों में लगी आग। संवाद
हापुड़। बारिश और ठंडे तापमान में भी ऊर्जा निगम के घटिया तार पिघलकर जल रहे हैं। सोमवार को आर्यनगर के बाहर गढ़ रोड क्रॉसिंग के ऊपर केबिल में आग लग गई, इसके नीचे सड़क से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मची रही। आर्यनगर की आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन


जिले में विद्युत लाइनें दुरुस्त करने, ऊर्जीकरण के नए कार्यों पर हाल ही में 150 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन संसाधन अभी भी बदहाल स्थिति में हैं। सोमवार को बरसात के चलते तापमान भी सामान्य से कम रहा। टाउन हॉल बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला आर्यनगर के बाहर सड़क क्रॉसिंग के ऊपर बनी केबल लाइन में धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन


केबल धूं धूं कर जलने लगा, इस दौरान नीचे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने बचाव के लिए वाहन दूर ही रोक लिए। करीब दस मिनट तक केबल में आग लगती रही। इस कारण आर्यनगर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बरसात के दौरान कई अन्य मोहल्लों में भी फाल्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस कारण तारों पर भी लोड अधिक है। बरसात में नमी के कारण फाल्ट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed