फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity will cut 11 hours today.

आज 11 घंटे गुल रहेगी बिजली

Wed, 05 Apr 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 05 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity will cut 11 hours today.
बिजली - फोटो : amar ujala

बाबूगढ़ बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली बृहस्पतिवार को 11 घंटे गुल रहेगी। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे बिजलीघर को बृहस्पतिवार को अपग्रेड किया जाएगा। उसकी क्षमता बढ़ायी जानी है।

विज्ञापन


बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी होगी। बाबूगढ़ बिजलीघर की क्षमता वर्तमान में 18 एमबीए हैं। इस बिजलीघर से श्यामपुर, मलकपुर, ददायरा, बिगास, बाबूगढ़ छावनी, ततारपुर, बछलौता, बागड़पुर आदि गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


अधिक लोड के चलते बिजलीघर पर अक्सर फाल्ट की समस्या रहती है। उक्त समस्या से उभरने के लिए निगम अफसरों ने अब बिजलीघर के क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर लगे 8 एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य होगा। इसके चलते सुबह 8 से शाम सात बजे तक आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता राधेश्याम यादव ने बताया कि गर्मी में ग्रामीणों को फाल्ट आदि की समस्या से परेशानी न हो, इस उद्देश्य से बिजलीघर में क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है।

एचटी लाइन में ब्रेकडाउन होने से बहादुरगढ़ क्षेत्र के 14 गांवों की बिजली 32 घंटे गुल रही। जिससे सभी वर्गों को दिक्कत झेलनी पड़ीं। बहादुरगढ़ बिजलीघर से जुड़ी एचटी लाइन में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फाल्ट होने ब्रेकडाउन हो गया था।

जिससे क्षेत्र से जुड़े आलमनगर, पूठ, संकराटीला, भद्स्याना, नवादा, लहडरा, किरयावली, सेहल, बहादुरगढ़, चांदनेर, नानई समेत 14 से अधिक गांवों में सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई। बिजली जाने से लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी।


बुधवार दोपहर बाद टूटा तार ठीक कराए पर करीब 32 घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो पाई। एसडीओ जेपी शर्मा का कहना है कि जंगल से होकर गुजर रही एचटी लाइन में फाल्ट होने से सप्लाई बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed