फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elections will be held on 19th for Bhamaida Pradhan and 10 members

Hapur News: भमैड़ा प्रधान और 10 सदस्यों के लिए 19 को होगा चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held on 19th for Bhamaida Pradhan and 10 members
हापुड़। ग्राम भमैड़ा में प्रधान और दस ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए आगामी 19 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए आठ फरवरी को नामांकन-पत्र जमा किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रेरणा शर्मा ने समय सारिणी घोषित करते हुए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन


इन ग्राम प्रधान और सदस्यों के पदों पर पूर्व में जीते सभी की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद रिक्त पड़े पद और सदस्य पर डीएम ने चुनाव कराने का ऐलान किया है। इसके लिए समय सारिणी घोषित हुई है। डीएम ने बताया कि आठ फरवरी की सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम दिनांक व समय, 10 को नामांकन पत्रों की जांच, 11 को उम्मीदवारी वापस लेने का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। जरूरत पड़ने पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान और 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन




पांच को जारी होगी सार्वजनिक सूचना

संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर से निर्वाचन क्षेत्रों का पूरा विवरण पांच फरवरी को सार्वजनिक करेंगे। इसके लिए गांवों में मुनादी, ग्राम पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय आदि पर सूचना चस्पा होगी। चुनाव संबंधी नामांकन पत्रों का विक्रय, जमा करने, पत्रों की जांच, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन व मतगणना का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। साथ ही परिणाम की घोषणा भी यहीं पर हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन दस ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होगा चुनाव

क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत
वार्ड आरक्षण श्रेणी

गढ़मुक्तेश्वर आलमपुर भंगवतपुर 4 एससी महिला

गढ़मुक्तेश्वर भदस्याना 15
अनारक्षित

धौलाना देहपा कंछौली 4
अनारक्षित

धौलाना करनपुर जट्ट
9
अनारक्षित

धौलाना करनपुर जट्ट
11
अनारक्षित

धौलाना सिखैड़ा
15 अन्य पिछड़ा वर्ग

हापुड़ भीकनपुर 6
अन्य पिछड़ा वर्ग

हापुड़ हाजीपुर उदयपुर
6
अनारक्षित

हापुड़
हाजीपुर उदयपुर 8 अन्य पिछड़ा वर्ग

हापुड़ सिकंदरपुर काकोड़ी 13
अन्य पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed