फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   election boycott pradhan

Hapur News: समस्याओं का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार करेंगे ग्राम प्रधान

Wed, 06 Sep 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
election boycott pradhan
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे किनारे स्थित एक होटल में बुधवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद उप्र की बैठक हुई। जिसमें विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिनका समाधान न होने पर प्रधानों ने आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शाने आलम ने कहा कि गत पंचवर्षीय योजना के सापेक्ष वर्तमान योजना में शासन स्तर से ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली धनराशि में 80 प्रतिशत की कटौती किसी भी दशा में न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धनराशि न मिलने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रुके हुए हैं। नाली, खड़ंजों और सड़कों का निर्माण समेत सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना भी चुनौती बना हुआ है। गांवों में डूडा की तर्ज पर गरीबों के आवास बनवाने की भी मांग की गई। नौजर अली समेत अन्य सभी ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो विधानसभा से जुड़े गांवों के सभी प्रधान आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर बिजेंद्र कुमार, नेत्रपाल प्रधान, हसीन अहमद, देवेंद्र सिंह, कुलदीप, रामू, बबलू, फकरूद्दीन, फराईम, शाह कमाल, मनीष, शिव कुमार, मनोज, इसुब गौसाई, रजनीश, कुंवरपाल, इस्लामुद्दीन, राजू, प्रेम सिंह, मनोज फौजी, धर्मेंद्र, नीटू, प्रदीप सिंह, अमित कुमार समेत अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed