फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly struggling in queue.

कतार में परेशान रहे बुजुर्ग, बैंकों के दावे हुए फुस्स

Sat, 19 Nov 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 19 Nov 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly struggling in queue.
बैंकों के दावे हुए फुस्स - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद से बैंकों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। शनिवार को सीनियर सिटीजन को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा हर बैंकों में प्रमुखता से देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अव्यवस्था के चलते बुजुर्ग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

विज्ञापन


शहर के भारतीय स्टेट बैंक में तो एक सीनियर सिटीजन ने सुविधा न मिलने पर काफी हंगामा भी किया। अधिकांश बैंकों में कैश की किल्लत से ग्राहकों को परेशानी हुई। वहीं, एटीएम सुविधा शनिवार को भी ठप पड़ी रही।
विज्ञापन


आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को बैंकों में सीनियर सिटीजन को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा मिलनी थी। सुबह 9 बजे से ही बुजुर्ग बैंकों के बाहर कतार में लग गए थे। लेकिन अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि बैंकों की मुख्य शाखा पर भी बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधिकांश बैंकों में कैश किल्लत से ग्राहकों को फिर परेशानी हुई। अधिकांश बैंकों के बाहर कैश खत्म होने का नोटिस चस्पा रहा। बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर तो एक सीनियर सिटीजन ने सुविधा न मिलने पर काफी हंगामा भी किया।

जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को सीनियर सिटीजन को करेंसी एक्सचेंज का लाभ दिया गया। अलग से कतार की व्यवस्था की गई थी, ग्राहकों की अधिक भीड़ के चलते समस्या बनी।

बैंकों में भीड़ को देख ग्राहकों ने करेंसी एक्सचेंज के लिए शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर का रुख किया तो वहां भी लंबी कतारें लग गईं। शनिवार को ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से डाक परिसर में ही ग्राहकों की कतार लगाई गई।

बैंकों में करेंसी एक्सचेंज सुविधा न मिलने पर ग्राहक डाकघर में इस सुविधा का लाभ लेने पहुंच रहे थे। ऐसे में ग्राहकों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पोस्ट मास्टर एस.एन गुप्ता का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिहाज से डाक परिसर में कतार लगवाने की व्यवस्था की गई। ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिली।

मोदी की नोट एप के जरिए जिलेभर में 2000 के नोट में चिप होने की अफवाह फैल गई है।इस एप के माध्यम से नोट पर फोकस करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण फोन पर चलना शुरू हो जाता है। ऐसे में ग्राहक नई करेंसी के नोटों को लेकर असमंजस में हैं।

हालांकि, बैंक अफसरों ने चिप जैसा उपकरण नोट में होने से इंकार किया है।, उधर, जनधन खातों में शनिवार को रुपये आने की अफवाह से ग्राहकों की भीड़ बैंकों के बाहर उमड़ पड़ी। कई जगह  ग्राहकों को समझाने के लिए बैंक कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।

शनिवार को कुछ लोगों ने (मोदी की नोट) एप के माध्यम से नोट पर कैमरा फोकस किया तो मोबाइल की स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण चलने लगा। कुछ ही देर में नोट में चिप होने की अफवाह जिले में फैल गई।

युवाओं ने उक्त एप को डाउनलोड कर लोगों को नोट पर कैमरा फोकस कर प्रधानमंत्री का भाषण दिखाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इस नोट में चिप हैं, जहां इस नोट को रखा जाएगा उसका पता सरकार कभी भी लगा सकती है।

हालांकि (मोदी की नोट) एप पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। वहीं, एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि 2000 रुपये के नोट में कोई चिप नहीं लगी हुई है। मोबाइल कैमरा डालने पर नोट पर प्रधानमंत्री का कोई भाषण भी नहीं दिखता है।

एप के माध्यम से जो कुछ दिख रहा है वह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। इसी तहर, जनधन के खातों में इस तरह का कोई पैसा नहीं आया है। किसी ने अफवाह फैलाकर ग्राहकों को परेशान किया था।

जिले के करेंसी चेस्ट (जहां से जिले भर की शाखाओं को कैश वितरित किया जाता है) बैंक दूसरी शाखाओं को छोटी करेंसी नहीं दे रहे हैं। ऐसे बैंक के प्रबंधकों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक व गढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक ही करेंसी चेस्ट शाखाएं हैं। यहां आने के बाद ही कैश का दूसरी शाखाओं को वितरण होता है। लेकिन जिले में सर्व यूपी ग्रामीण शाखाओं को करेंसी चेस्ट से कैश नहीं मिल पा रहा है।

जिससे लोग हंगामा कर रहे हैं। बैंक के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की जिले में 17 शाखाएं हैं। लेकिन उन्हें कैश नहीं दिया जा रहा है। कैश न होने के कारण तीन दिनों से शाखाओं में लोग हंगामा कर रहे हैं।


सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक रामऔतार शर्मा ने बताया कि तीन दिन से कैश नहीं मिला है। मंगलवार तक मिलने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में बैंक प्रबंधकों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed