फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   eight hours jaam on highway

Hapur News: डायवर्जन न आया काम, आठ घंटे हाईवे-9 पर रहा जाम

Sun, 16 Jun 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 16 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
eight hours jaam on highway
ब्रजघाट। पतित पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस ज्येष्ठ गंगा दशहरे के पर्व पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थ नगरी में उमड़ पड़ी। देर रात तक हाईवे पर सतर्क नजर आई खाकी सुबह कूलर की हवा खाती नजर आई, ऐसे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इसका अहम कारण यह भी था कि हापुड़ की तरफ से भारी वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर हाईवे को जाम मुक्त करने के लिए पहले ही पुलिस अधिकारियों ने योजना तैयार की थी। इसको लेकर आईजी ने भी निरीक्षण किया था। जाम न लगे इसके लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया, लेकिन रविवार की सुबह सभी योजना फेल नजर आई, वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। बाहरी जनपदों से आई पुलिस जाम खुलवाने की बजाए हाईवे किनारे दुकानों पर लगे कूलरों की हवा खाती नजर आई। करीब आठ घंटे जाम में फंस कर लोग भीषण गर्मी में हलकान हो गए। व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने के चलते टोल प्लाजा पर भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, रूट डायवर्जन के बावजूद रविवार को हापुड़ की तरफ से भारी वाहन हाईवे से गुजरते रहे।
विज्ञापन

एसपी और एएसपी ने संभाला मोर्चा

ब्रजघाट में हाईवे पर जाम लगने पर एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम ने खुद कमान को संभाल लिया। अधिकारियों ने हाईवे पर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया, तो अन्य पुलिसकर्मी भी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल करना पड़ा सफर

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम के झाम में लोगों के फंसने के बाद गढ़ नगर से वाहनों के न मिलने पर श्रद्धालुओं ने पैदल ही सफर तय करने का निर्णय लिया। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक हजारों श्रद्धालु चार से छह किलोमीटर का सफर पैदल कर गंगा नगरी तक पहुंचे।

जाम में बिलबिला गए बच्चे और बुजुर्ग

हाईवे पर लगे भीषण जाम में फंसने के बाद वाहनों में सवार बच्चे और बुजुर्ग बुरी तरह से बिलबिला गए। कई स्थानों पर लगे प्याऊ पर उनके परिजन ने वाहनों को रोक-रोक कर पानी पिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

संपर्क मार्ग पर भी रही जाम की स्थिति

ब्रजघाट में जाम लगने के बाद पुलिस ने स्याना रोड से वाहनों को वाया पलवाड़ा होते हुए ब्रजघाट को भेजना शुरू कर दिया। जिसके चलते इस मार्ग पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो गई, जिसके बाद लोगों को वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


कोट -
हाईवे को जाम मुक्त रखना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल था। जिसके लिए पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राजकुमार अग्रवाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed