{"_id":"57a5f9254f1c1bdd332b99bd","slug":"earnings-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से ज्यादा कमाई कर दो मंडलों में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से ज्यादा कमाई कर दो मंडलों में लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 06 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.10 करोड़ रुपये के राजस्व के लक्ष्य को पीछे छोड़ जिले के बस डिपो प्रबंधन ने 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतना ही नहीं, कमाई के मामले में डिपो ने दो मंडलों में अपना परचम लहराया है। इस बार जिले के अफसरों ने लक्ष्य का 107 फीसदी राजस्व प्राप्त किया।
विज्ञापन
एआरएम ने इस उपलब्धि पर अपने स्टॉफ को बधाई दी है। हापुड़ डिपो बीते कई वर्ष से गाजियाबाद रीजन में टॉप पर है। इस बार डिपो ने नया कीर्तिमान स्थापित कर 4.10 करोड़ रुपये राजस्व के लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। बसों की उपयोगिता में भी स्थानीय डिपो की कोई सानी नहीं है। कमाई के मामले में स्थानीय डिपो मेरठ, सहारनपुर मंडल के दर्जनों डिपो से आगे निकल गया है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि उनकी व कर्मियों की कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है। भविष्य में भी डिपो को उच्च श्रेणी में रखे जाने का प्रयास जारी रहेगा।