फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dulana block pramukh home seal.

धौलाना ब्लॉक प्रमुख का घर सील

Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dulana block pramukh home seal.
एनएच-24 पर धौलाना कट के पास धौलाना ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह माथुर के निजी भवन को एचपीडीए ने बृहस्पतिवार दोपहर सील कर दिया।
विज्ञापन


भवन का मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराने के मामले में एचपीडीए ने यह कार्रवाई की है। धौलाना ब्लॉक प्रमुख को 15 दिन पूर्व नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उसका सही जवाब नहीं दे सके थे।

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की टीम बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस के साथ ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह माथुर के निजी भवन पर पहुंची।

उन्होंने बिना मानचित्र निर्माण कराने के मामले में निजी भवन सील लगा दी और प्रवेश वर्जित का नोटिस चिपका दिया। टीम ने बताया कि इस संबंध में उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिन में भवन के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने निर्माण वैध होने के साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए थे।
विज्ञापन


एचपीडीएम के वीसी आरके सिंह ने बताया कि एनएच-24 पर अवैध रूप से वर्ष 2008-09 में एक भवन बिना किसी मानचित्र के स्वीकृत कर बनाया गया था। मामले की शिकायत प्राधिकरण में की गई थी। जिसमें आरोप सही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाना ब्लॉक प्रमुुख की पत्नी अनीता देवी ने इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। सपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में अनीता को टिकट दिया था, लेकिन पांच दिन बाद ही पार्टी ने टिकट काट दिया था।

धौलाना कट पर एचपीडीए द्वारा निजी भवन में सील लगाने जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह माथुर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिले। ऑफिस से सील हटवाने की मांग उठाई। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, अनिल आजाद, इकबाल कुरैशी, गफ्फार चेयरमैन, आरिफ प्रधान मौजूद रहे।  


प्राधिकरण की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। दोपहर में उनके पास वीसी का फोन आया था, जिसमें उन्होेंने पूछा था कि तुम्हारे भवन का नक्शा पास है या नहीं। दोपहर में प्राधिकरण ने कार्रवाई कर दी। - तेजपाल सिंह माथुर, ब्लॉक प्रमुख, धौलाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed