{"_id":"58e3b23c4f1c1b4a3e5b61a4","slug":"driver-hurts-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीव्हीलर में चालक ने युवती को छेड़ा, पड़ा तमाचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रीव्हीलर में चालक ने युवती को छेड़ा, पड़ा तमाचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 04 Apr 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ से थ्रीव्हीलर में बैठकर पिलखुवा जा रही युवती से हाईवे पर अनवरपुर कट के पास चालक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने चालक की धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हापुड़ के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती पिलखुवा जाने के लिए हापुड़ गुरुद्वारे से थ्रीव्हीलर में बैठी। नेशनल हाईवे पर अनवरपुर कट के पास पूरा थ्रीव्हीलर खाली हो गया। इसका फायदा उठाते हुए थ्रीव्हीलर के चालक ने अनवरपुर कट के पास युवती से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
इस पर तुरंत युवती ने चालक को तमाचा जड़ दिया। मारपीट कर थ्रीव्हीलर रुकवा लिया। कुछ देर बाद थ्रीव्हीलर का चालक युवती को चमका देकर भाग गया। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र की शिक्षिका ने अपने ही कॉलेज के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पूर्व नगर के एक डिग्री कालेज से लौट रही थी। दिल्ली रोड पर शिक्षक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। आरोपी कालेज प्रबंधन से सांठगांठ की बात कहकर धमका रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।