फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DR. Kalam children learn discipline and integrity.

‘डॉ. कलाम से अनुशासन और ईमानदारी सीखें बच्चे’

Sat, 15 Oct 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
DR. Kalam children learn discipline and integrity.
मनाई डॉ. कलाम की जयंती - फोटो : अमर उजाला

एलएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान चेतना क्लब की ओर से डॉ. कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में अंधविश्वास निवारण व विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसमें कठपुतली व जादू शो के माध्यम से स्टूडेंट्स को अंधविश्वास से बचने की सीख दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्टूडेंट्स को डॉ. कलाम के जीवन से अनुशासन और ईमानदारी सीखनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञान चेतना समितिके प्रदेश अध्यक्ष इंदुभूषण मित्तल ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान व्यक्ति थे। वह कहते थे कि स्वप्न ही विचार बनते हैं और विचार ही कर्म के रूप में हमारे सामने आते हैं। अगर स्वप्न नहीं होंगे तो क्रांतिकारी विचार भी जन्म नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कलाम न केवल बच्चों बल्कि भारत के सभी नागरिकों के आदर्श हैं। वह देश के अनमोल रत्न थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रधानाचार्या डॉ. आराधना वाजपेयी ने कहा कि हमें डॉ. कलाम से ईमानदारी, अनुशासन, ईश्वर में आस्था और जीवन में करुणा की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस दौरान बच्चों ने कठपुतल शो का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन अरविंद पपेट ग्रुप द्वारा किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव विनय त्यागी, सहसचिव केके अग्रवाल, महासचिव महेश वर्मा, सदस्या मधु अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, पवित्रा त्यागी आदि शिक्षक मौजूद रहे।


गढ़मुक्तेश्वर में अमृत परिसर धर्मशाला में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि डॉ. कलाम सच्चे मायनों में देश के सपूत थे।

मिसाइल मैन डॉ. कलाम का जीवन सादगी और उच्च विचारों का उदाहरण है। इस मौके पर गौरव मिश्रा, राजू,  महेश बंसल, सतनाम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed