फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dog bite lady and girl

Hapur News: बाजार में खरीदारी करने आई महिला और युवती को कुत्ते ने काटा

Mon, 22 Dec 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
dog bite lady and girl
हापुड़। सर्दी में कुत्ते और ज्यादा खूंखार हो रहे हैं। सोमवार को भी कोठी गेट और अतरपुरा पर बाजार में खरीदारी करने आई महिला और युवती को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। वहीं, सलाई में भी बच्चे को कुत्ते ने कई जगह काटा। हापुड़ सीएचसी के टीकाकरण वार्ड में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। सोमवार को 170 से ज्यादा को टीके लगे।
विज्ञापन

सोमवार को कोठीगेट बाजार बाजाजा में खुशी खरीदारी करने आई थी, इसी दौरान कुत्ते ने उनके पैर को जकड़ लिया, कई स्थानों पर दांत गड़ा दिए। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद खुशी सीएचसी में गई और वहां पर एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

इसके अलावा अतरपुरा चौपले के पास शिवपुरी निवासी संध्या पर भी कुत्ता झपट पड़ा। उनके हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। अपने पति के साथ सोमवार को वह हापुड़ सीएचसी आई और वैक्सीन लगवाई। वहीं, टीचर कॉलोनी निवासी नंदिनी को गोल मार्केट में कुत्ते ने काट लिया। उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया, नंदिनी भी इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंची। उधर, सलाई निवासी पांच वर्षीय बच्चे के चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया। उसे दिल्ली रेफर किया गया। हापुड़ सीएचसी में सोमवार को 170 से ज्यादा लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन में सीएचसी और जिला अस्पताल में लगी वैक्सीन

तिथि एंटी रेबीज वैक्सीन

22 दिसंबर 240

20 दिसंबर 190

19 दिसंबर 223

18 दिसंबर 210

17 दिसंबर 233


कोट -कुत्ता और बंदरों के काटने के बाद रैबीज की वैक्सीन अवश्य लगवा लें। जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों पर वैक्सीन की व्यवस्था है। इसमें देरी करने पर रैबीज जानलेवा हो सकता है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed