फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Doctor foot cut.

डॉक्टर की लापरवाही से किशोर का पैर कटने की नौबत

Fri, 05 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 05 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Doctor foot cut.
पैर कटने की नौबत - फोटो : अमर उजाला

नगर के एक चिकित्सक की लापरवाही से गुलावठी के 13 वर्षीय किशोर का एक पैर काटने की नौबत आ गई है। चिकित्सक दो बार किशोर के ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से मोटी रकम वसूल चुका है।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर जब परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल दिखाया तो वहां मामला खुला। डॉक्टरों ने पैर काटने के बाद ही ऑपरेशन सफल होने की बात कही है। परेशान परिजनों ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


गुलावठी के मोहल्ला पीरखा निवासी अशरफ ने बताया कि उसके 13 वर्षीय पुत्र फैजान के पैर के घुटने में सीढ़ियों से गिरने के कारण चोट लग गई थी। उन्होंनेे फैजान को हापुड़ के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के लिए उनसे हजारों रुपये जमा करा लिए। ऑपरेशन के बाद फैजान के पैर में पस बनने लगा। दोबारा चिकित्सक को दिखाने पर उसने फिर ऑपरेशन की बात कही और मोटी रकम की डिमांड की।

रुपये जमा कराने के बाद उसने फिर फैजान के पैर का ऑपरेशन किया। इसके बाद भी फैजान का पैर ठीक नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने फैजान को मेरठ के एक अस्पताल में दिखाया।

वहां चिकित्सकों ने पैर काटने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि पस अधिक बनने के कारण पैर काफी हद तक डैमेज हो गया था। पैर कटने की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।


परिजनों को जैसे ही डीआईजी के निरीक्षण की सूचना मिली तो वह पुलिस कार्यालय पहुंच गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद परिजनों ने कमिश्नर से शिकायत की बात कही है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed