{"_id":"590218524f1c1bb526c0d7af","slug":"do-not-dance-beat-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के सामने नागिन डांस न करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के सामने नागिन डांस न करने पर पत्नी को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी पति ने पत्नी को दोस्तों के सामने नाचने का दबाव बनाया, जिसका विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर मां का बचाव करने आई बेटी की भी पिटाई की दी।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे एक युवक नशे में धुत होकर अपने चार दोस्तों को लेकर घर आ गया। यहां उसने अपनी पत्नी पर दोस्तों के सामने नागिन डांस करने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
पत्नी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस पर नशेड़ी पति आग बबूला हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए पत्नी को बेरहमी से पीटकर उसके कपड़े भी फाड़ डाले। चीख पुकार सुनकर मां का बचाव करने आई 15 साल की बेटी की भी उसने बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद चारों दोस्त वहां से चुपचाप निकल लिए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना सौ नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
इसके खिलाफ पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नशा उतरने के बाद आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।