फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DO complaint from SDM.

दुकानदारों ने एसडीएम से की डीओ की शिकायत

Thu, 09 Mar 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
DO complaint from SDM.
एसडीएम से की डीओ की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

जिला कृषि अधिकारी द्वारा एक कंपनी का कीटनाशक जबरन उर्वरक विक्रेताओं से बिकवाने के मामले में बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की। दुकानदारों का कहना था कि डीओ अभी भी उन्हें धमकी दे रहा है, ऐसे में व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कीटनाशक विक्रेताओं ने बीते दिनों जिला कृषि अधिकारी पर एक नेटवर्किंग कंपनी का कीटनाशक उनकी दुकानों पर रखवाने और जबरन बिक्री कराने का आरोप लगाया था। विरोध में डीओ ने दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कीटनाशक विक्रेता कचहरी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में एसडीएम के नहीं मिलने पर दवा विक्रेताओं ने उन्हें फोन पर समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जिला कृषि अधिकारी अपने गुर्गों के माध्यम से उन्हें धमकी दिला रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

वहीं, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि कीटनाशक विक्रेताओं की शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच कर, सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिपाल सिंह, सुजीत सिरोही, देवेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, योगेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, प्रवेश अग्रवाल मौजूद रहे।


भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि किसानों को खराब कीटनाशक उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 मार्च को मासिक पंचायत के बाद डीओ का घेराव कर डीएम से कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed