फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dm take meeting of traffic

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के काटें चालान : डीएम

Tue, 14 May 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 14 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
dm take meeting of traffic
हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मंगलवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने हाईवों पर ऑनलाइन कैमरे लगाकर तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने और ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। जिलाधिकारी ने जनपद में नेशनल हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों से ऑनलाइन कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के ऑटोमेटिक चालान काटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनपद से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर रात्रि के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लाइट लगाने और जनपद में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पाट को समाप्त करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे तथा अन्य सड़कों पर संकेतक लगाने के सख्त निर्देश दिए। जिससे आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां पर सर्विस रोड का कार्य चल रहा है, उसे यथाशीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर ब्रेकर अवश्य बनाए जाएं। जनपद के सभी स्कूली वाहनों की प्रदूषण आदि मानकों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाए।बैठक में एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed