{"_id":"687bd8efca2983de7e031842","slug":"dm-send-lady-for-treatment-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127587-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेट के दर्द से कराह रही महिला का डीएम ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेट के दर्द से कराह रही महिला का डीएम ने कराया इलाज
Sat, 19 Jul 2025 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पेट के दर्द से कराह रही महिला को शनिवार को डीएम और सीएमओ ने उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। महिला तीन दिन से नोएडा के अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसे आराम नहीं मिला था। वहीं, आयुष्मान कार्ड में गलत नाम होने के कारण उसे इलाज कराने में आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही थी।
शनिवार की सुबह डीएम अभिषेक पांडेय धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के लिए जा रहे थे। पिलखुवा से धौलाना वाले मार्ग पर मुड़ने के दौरान एक पिकअप में पीछे की तरफ महिला बैठी थी, जो दर्द से कराह रही थी। यह देख डीएम ने गाड़ी रुकवाई और स्टेनो जितेंद्र कुमार से मामले की जानकारी कराई। महिला आशा उर्फ बेबी ने बताया कि वह धौलाना की निवासी है। तीन दिन पहले उसके पेट में दर्द उठा था। इसके बाद परिवार वालों ने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे आराम नहीं मिला। यहां तक कि उनके आयुष्मान कार्ड में नाम भी गलत था। इसके कारण उपचार में लाभ भी नहीं मिल सका।
शनिवार को उन्होंने एक अस्पताल में दिखाया था, लेकिन संतुष्टि न होने पर दादरी के अस्पताल के लिए परिजन लेकर जा रहे थे। इस पर डीएम ने महिला को एस्कोर्ट वाली गाड़ी में बैठाया और धौलाना तहसील ले गए। जहां सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी और अन्य चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। टीम ने तहसील परिसर में ही महिला की जांच और उपचार संबंधित दस्तावेज देखे। सीएमओ ने मौके पर एंबुलेंस बुलवाई और महिला को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कराया। वहां महिला का उपचार शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि महिला की आंत में सूजन होने के कारण परेशानी हो रही है। मेरठ मेडिकल में महिला का उपचार शुरू करा दिया गया है। वहीं, आयुष्मान कार्ड को सही कराने के लिए लखनऊ पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोट -
पीड़िता का उपचार मेरठ मेडिकल में कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए थे। आयुष्मान कार्ड को सही कराने के लिए भी कहा गया है। जिससे कि भविष्य में महिला को कोई परेशानी न आए। - अभिषेक पांडेय, डीएम