{"_id":"67a4e8987c963aaff70ec6c8","slug":"dm-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1005-120085-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: त्योहारों पर मिलेगी निर्बाध बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: त्योहारों पर मिलेगी निर्बाध बिजली और पानी
Thu, 06 Feb 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बृहस्पतिवार को डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि को लेकर बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिए समीक्षा की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए सभासद, मौलवी, धर्मगुरू से कहा कि जनपद में त्योहारों को मनाए जाने की गौरवशाली परंपरा रही है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाईचारे व धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। डीएम ने आगामी त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के मुख्य रास्ते जहां से शोभायात्राएं, शब-ए-बारात निकाली जाएंगी, वहां का निरीक्षण करके ढीले व लटके हुए विद्युत तारों को ठीक कराया। साथ ही कांवड़ यात्रा से पहले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत आग बुझाने वाले संसाधनों, सीसीटीवी कैमरा का उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संदीप कुमार, एएसपी विनीत भटनागर आदि मौजूद रहे।