Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Diwali will be celebrated on November 8, Govardhan Puja on the 10th, and Bhai Dooj on the 11th.

Hapur News: आठ नवंबर को मनेगी दिवाली, 10 को गोवर्धन और 11 को भैयादूज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated on November 8, Govardhan Puja on the 10th, and Bhai Dooj on the 11th.
हापुड़। दिवाली पर्व की तिथि को लेकर जिले की दो ज्योतिष महासभाओं ने शास्त्रों और पंचांगों के आधार पर आठ नवंबर रविवार को दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा और वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट की अलग-अलग बैठकों में विद्वानों ने सर्वसम्मति से आठ नवंबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण इसी दिन महालक्ष्मी पूजन को शास्त्र सम्मत बताया। वहीं नौ नवंबर को सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की बैठक में अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पांडेय ने बताया कि अमावस्या तिथि आठ नवंबर को सुबह 11:28 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार स्वाति नक्षत्र युक्त प्रदोष काल में दीपावली पूजन श्रेष्ठ है। दीपावली पर घर और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:24 से रात 8:45 बजे तक रहेगा। निशीथ काल में रात 11:37 से 2:40 बजे तक भी पूजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

धनतेरस छह नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। धनतेरस पूजन का मुहूर्त शाम 5:30 से 7:57 बजे तक रहेगा। खरीदारी के लिए छह नवंबर सुबह 11:40 बजे से सात नवंबर सुबह 9:21 बजे तक का समय बताया गया है। सात नवंबर को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन दीपदान, यम दीपक और हनुमान जन्मोत्सव होगा। रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान आठ नवंबर को सूर्योदय से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा के विद्वानों ने गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को सुबह 7:11 से दोपहर 1:23 बजे तक करने का मुहूर्त बताया। भैया दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके लिए सुबह 10:41 से दोपहर 12:02 बजे और दोपहर 1:22 से 3:53 बजे तक का समय श्रेष्ठ बताया गया। बैठक में प्रशांत वशिष्ठ, अमर प्रकाश पांडेय, जगदंबा शर्मा, आदित्य भारद्वाज, अखिलेश शर्मा आदि भी शामिल रहे।

वहीं देवलोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने भी आठ नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय बताया। परामर्श दाता पंडित दिनेश कुमार शास्त्री ने बताया दिवाकाल के श्रेष्ठ समय चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया सुबह 8:06 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक शुभ है। प्रवीण तिवारी ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक शास्त्रोक्त हैं। राज तिवारी ने बताया का चौघड़िया दोपहर 1:32 बजे से दोपहर 2:53 मिनट बजे तक रहेगा। धीरज पांडेय ने बताया कि रात्रि के श्रेष्ठ चौघड़िया शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया शाम 5:36 बजे से रात्रि 10:31 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed