फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Divisional Commissioner rejects proposal to raise the level of Garh Road; hopes for improvement dashed.

Hapur News: गढ़ रोड को ऊंचा उठाने का प्रस्ताव मंडलायुक्त ने नहीं किया पास, सुधार की उम्मीद पर लगा ग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner rejects proposal to raise the level of Garh Road; hopes for improvement dashed.
गढ़ रोड पर हुआ जलभराव। संवाद
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि की बैठक में गढ़ रोड को 35 सेंटीमीटर ऊंचा उठाकर बनाने का प्रस्ताव मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने पास करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही मार्ग के सुधार की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है, जबकि सभी को उम्मीद थी कि सड़क को ऊंचा उठाने से आगामी माह में मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रस्ताव पास न होने के कारण क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को जलभराव का दंश अभी और अधिक समय तक झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़ रोड पर एचपीडीए ने आठ करोड़ रुपये खर्च कर नाला निर्माण कराया है, लेकिन निर्माण के बाद जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। सड़क की तरफ से नाले की दीवार की ऊंचाई कई स्थान पर 70 सेंटीमीटर (करीब दो फीट) और शेष स्थान पर 35 सेंटीमीटर (करीब एक फीट) तक है। इस कारण मुख्य मार्ग का पानी नाले में न जाकर सड़क के किनारों और मुख्य मार्ग पर ही भर रहा है। बारिश में तो पूरी सड़क और आसपास के मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं। इससे 50 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बता दें कि इस मार्ग से हर दिन 15 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मार्ग पर होने वाले जलभराव से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

नाला निर्माण में हुई इस लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए पिछले दिनों एचपीडीए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें चार करोड़ रुपये खर्च कर करीब 600 मीटर लंबे मुख्य मार्ग को 35 सेंटीमीटर तक ऊंचा करके बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को तीन दिन पहले मेरठ में हुई अवस्थापना निधि की बैठक में मंडलायुक्त के समक्ष रखा गया। जहां इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग नहीं कराएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से एचपीडीए को निर्माण के लिए एनओसी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त को मनाने का हुआ प्रयास
गढ़ रोड की खराब हालत को देखते हुए बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा हुई और मंडलायुक्त ने अवस्थापना निधि से काम कराने से इन्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह सुनकर मौजूद अधिकारी एक-दूसरे की तरफ देखने लगे। जिले के उच्चाधिकारियों ने मंडलायुक्त को मनाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में अब नाला निर्माण को लेकर एक अन्य जांच कमेटी भी बन सकती है। हालांकि, जिला स्तर पर हुई जांच में कई विभागों के अधिकारी मिलकर नाला निर्माण को लेकर क्लीन चिट दे चुके हैं।
जिस तरफ निर्माण हुआ, उसी तरफ अधिक हो रहा जलभराव
एचपीडीए ने गढ़ रोड पर एक तरफ नाले का निर्माण कराया है। व्यापारियों और मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नाले की चौड़ाई व गहराई पहले से कम हो चुकी है। यहां तक कि सड़क की तरफ नाले की दीवार को एक फीट से अधिक ऊंचा कर दिया है। इस कारण मुख्य मार्ग और कई मोहल्लों का पानी नाले में नहीं जाने का भी आरोप है। फ्लाईओवर से गढ़ रोड की तरफ जलभराव अधिक हो रहा है।
यह कहते हैं अधिकारी
डीएम कविता मीना का कहना है कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एचपीडीए के अवस्थापना कार्यों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें गढ़ रोड को ऊंचा उठाने का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। इसमें सभी निर्णय प्राधिकरण स्तर पर होने हैं और वह अन्य मद से कार्य करा सकते हैं।

वीसी, एचपीडीए मुकेश चंद्र का कहना है कि बैठक में कई प्रस्ताव शामिल थे। सभी प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। लोक निर्माण विभाग की सड़क को प्राधिकरण कैसे उठा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई है। अभी फाइनल निर्णय नहीं हुआ है। प्रस्तावों को लेकर फिर से बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article